Aayudh

Categories

Shipra Aarti Fight : शिप्रा आरती में मारपीट! दीपक बेचने को लेकर महिलाओं – पुजारियों में झगड़ा, वीडियो वायरल

Ujjian Shipra Aarti Fight

Shipra Aarti Fight : मध्य प्रदेश। उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पर होने वाली शिप्रा आरती के दौरान रविवार शाम विवाद की घटना सामने आई। पूजन सामग्री और दीपक बेचने वाली महिलाओं तथा आरती कराने वाले पुजारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sagar Hospital Case Update : नोजल ड्रॉप से नहीं कुपोषण से गई बच्चे की आँखों की रोशनी… जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पूजन सामग्री बेचने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह रामघाट पर शिप्रा आरती चल रही थी। आरती समाप्त होने के बाद पूजन सामग्री बेचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट की नौबत आ गई। महिलाओं का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ पुजारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पीतल के आरती दीपक से हमला किया।

दूसरी ओर, पुजारियों का कहना है कि महिलाओं को केवल आरती के दौरान पूजन सामग्री बेचने से रोका गया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।

PTR Tiger Cubs : पन्ना टाइगर रिज़र्व में फिर गूंजी किलकारी! बाघिन ने दिया दो नन्हे शावकों को जन्म

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप

महिला पक्ष की शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी चोटें आईं। वहीं पुजारी पक्ष का आरोप है कि महिलाओं ने पहले उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे कुछ पुजारी भी घायल हुए।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में तीन से चार लोगों को चोटें आई थीं। सभी घायलों का इलाज कराया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर फिर गरमाई बयानबाजी, बिलावल भुट्टो ने भारत को फिर दी परमाणु की धमकी

वायरल वीडियो भी जांच का हिस्सा

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी।

जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां देखिये घटना का वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *