Aayudh

Categories

CM-Governor Meeting: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर दी प्रगति की जानकारी

CM-Governor Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की तैयारियों, जल संरक्षण अभियान, कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

MP’s Little Stars: 3 साल की सान्वी-समन्वी ने किया पूरे भोपाल का नाम रोशन ! ब्रिटिश संसद में मिला सम्मान

UCC की तैयारियों पर दिया अपडेट

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर तैयारियां जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस विषय पर अब तक 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं और लोगों का व्यापक जनसमर्थन भी मिला है। बैठक में UCC को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी, CBI जांच जारी

जल संरक्षण और शिक्षा अभियान पर हुई बात

मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति से भी राज्यपाल को अवगत कराया। इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

किसानों, उद्योग और रोजगार पर भी चर्चा

बैठक में प्रदेश की चार कृषि उपजों को मिले GI टैग से किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, MSME और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने, औद्योगिक निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

MP BJP Digital Training : बीजेपी का नया डिजिटल मॉडल, भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट

सरकार के विकास कार्यों की रखी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के समक्ष प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *