Aayudh

Categories

Bhopal Hospital Suicide Case : भोपाल के अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में लगाई फांसी! जानिए पूरा मामला

Bhopal Hospital Suicide Case : भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरीज का शव अस्पताल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP Govt Employees Relief : MP के 4.5 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! CM मोहन यादव सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया बढ़ाई आगे

इलाज के लिए अस्पताल में था भर्ती

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सागर निवासी 48 वर्षीय दीपक शुक्ला के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे और इसी कारण उनका इलाज चल रहा था। इलाज के लिए उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Bhopal Double Death Case : बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

बाथरूम में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात दीपक शुक्ला अस्पताल के बाथरूम में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने उनकी तलाश की। जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो वह फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PM Modi Seychelles Visit : दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए जोनाथन से मिले PM मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *