Aayudh

Categories

शपथ लेते ही CM Vijay Thalapathy का बड़ा ऐलान! तमिलनाडु के हालातों पर जारी करेंगे श्वेत पत्र, हर वादा पूरा होगा

CM Vijay Thalapathy

CM Vijay Thalapathy : चेन्नई। विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपना पहला संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद किया। अपने भाषण में विजय ने कई बड़े ऐलान किए और साफ कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि, राज्य के हालातों को लेकर श्वेत पत्र जारी करेंगे।

पारदर्शिता के साथ चलेगी नई सरकार

सीएम विजय ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी प्रकार का काम पर्दे के पीछे नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा खुलकर और सीधे तरीके से जनता के बीच काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी से मिलना होगा तो वह बिना किसी दिखावे के सामने आकर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी राजनीति ईमानदारी और पारदर्शिता पर आधारित होगी।

Bhopal Viral Video : हिंदू लड़की संग होटल में रंगे हाथ पकड़ा मुस्लिम युवक, अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर पोता गोबर-स्याही

तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी होगा

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है और सरकारी खजाना खाली हो चुका है। विजय ने ऐलान किया कि सरकारी वित्तीय स्थिति की पूरी जांच के बाद उनकी सरकार एक श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की असली आर्थिक स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी और कुछ भी छिपाया नहीं जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य आम लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जाएगा। गरीबों को राशन व्यवस्था का बेहतर लाभ देने पर भी जोर दिया जाएगा। विजय ने साफ कहा कि जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।

NCRB Report 2024 : मध्य प्रदेश की सड़कें बनीं मौत का रास्ता, हिट एंड रन मामलों में देश में दूसरे नंबर पर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार विशेष अभियान चलाएगी।

युवाओं को बताया अपनी जान

मुख्यमंत्री विजय अपने भाषण के दौरान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। विजय ने युवाओं को अपना परिवार बताते हुए कहा, “आप ही मेरी जान हो और विजय मामा आपके लिए हमेशा अच्छा काम करेंगे।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

Makhanlal Sarkar : कौन हैं माखनलाल सरकार, शॉल ओढ़ाकर पीएम मोदी ने मंच छुएं पैर

राहुल गांधी को कहा भाई

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को अपना भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण के अंत में कहा कि जो लोग उनकी आलोचना करते हैं या उनका विरोध करते हैं, वे भी उनके अपने लोग हैं। विजय ने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के सभी लोगों के विकास के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *