Aayudh

Categories

Suvendu Adhikari PA Murder : कार सीज, CCTV फुटेज जब्त… शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या हुआ?

Suvendu Adhikari PA Murder

Suvendu Adhikari PA Murder : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

सुनियोजित तरीके से किया हमला

पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कार और एक बाइक उनका पीछा कर रहे थे। कुछ दूरी पर हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। हमला इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

पांच गोलियां लगने से हुई मौत

हमले में चंद्रनाथ रथ को पांच गोलियां लगीं। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर बीजेपी समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा गया।

पुलिस ने सीज की संदिग्ध कार

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक संदिग्ध कार को सीज कर लिया है। जांच में सामने आया कि कार का नंबर प्लेट टेंपर्ड था। शुरुआती जांच में पता चला कि वाहन पर लगा नंबर सिलीगुड़ी का था, लेकिन पुलिस को इसमें गड़बड़ी का शक है।

US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज..

CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच पर फोकस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही घटनास्थल से फायर किए गए कार्टिज और लाइव बुलेट भी बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके।

हत्या के पीछे साजिश की आशंका

पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। जिस तरीके से कार और बाइक के जरिए पीछा किया गया, उससे साफ संकेत मिलते हैं कि हमलावर पहले से तैयारी करके आए थे। पुलिस अब हत्या के पीछे की साजिश और संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *