Iran US War Update : तेहरान। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट बताया गया है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गिराया गया पहला विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E हो सकता है।
कुवैत में विमान क्रैश
बताया गया कि दूसरा A-10 विमान किसी तरह कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट ने इजेक्ट कर लिया। पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टरों पर भी ईरान ने हमला किया, हालांकि उनमें सवार सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
LPG Crisis India : गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार
ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, F-15E फाइटर जेट के एक पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश के लिए अभियान जारी है।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा, “हम युद्ध में हैं।”
पायलट को पकड़ने पर इनाम
ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान, यानी करीब 55 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों को सौंपें।
अमेरिकी हमले में अफसर की पत्नी की मौत
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियन ने अमेरिकी हमले में एक ईरानी अधिकारी की पत्नी की मौत पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में अमेरिका की बातचीत की बातों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है।
पजशकियन ने कहा कि एक तरफ बातचीत की बात होती है और दूसरी तरफ जमीन पर हमले किए जाते हैं, जो आपस में विरोधाभासी है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहे थे।
उसी समय उनके स्ट्रैटेजिक काउंसिल के प्रमुख को निशाना बनाया गया, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। हाल के दिनों में पजशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को तेहरान में आम लोगों के बीच देखा गया है।
हमले जारी, कई शहरों में धमाके
ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। राजधानी तेहरान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में रातभर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले केवल तेहरान तक सीमित नहीं हैं। इस्फहान, उरमिया, खोर्रमाबाद, कराज और कोम जैसे शहरों में भी बमबारी की खबरें सामने आई हैं।
Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद
इराक में तेल परिसर पर ड्रोन हमला
इराक के बसरा शहर में एक ऑयल कॉम्प्लेक्स पर ड्रोन हमला हुआ है, जिससे वहां आग लग गई। यह हमला अल-बुर्जुसिया इलाके में हुआ। फिलहाल नुकसान या हताहतों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
समुद्री रास्तों को लेकर नई चेतावनी
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने वैश्विक शिपिंग को लेकर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य का जिक्र करते हुए संकेत दिए हैं। यह जलडमरूमध्य यमन के पास स्थित है और वैश्विक व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।
इजराइल में हमलों का असर
ईरानी हमलों के कारण रामत गन में एक इमारत गिर गई, जबकि रोश हा’आयिन इलाके में हाई-वोल्टेज बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा, जिससे कई हिस्सों में बिजली बाधित हो गई।
फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अनुसार, पहले हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बेरशेबा के दक्षिण में स्थित नेओट होवाव औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
