मध्य प्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही एक ओर जहाँ विपक्षी दल एक दूसरे पर तंज कसते नज़र आ रहे है तो वहीं अब पोस्टर वॉर भी शुरू हो गयी है .दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ के कथित आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है. पोस्टर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की जूतमपैजार और पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई का नतीजा है .
क्या है पूरा मामला
भोपाल के मनीषा मार्केट क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगे हुए है . ये पोस्टर बिलकुल कर्नाटक विधानसभा के दौरान लगे वहां के पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर जैसे है . पोस्टर में कमलनाथ को करप्शन नाथ का नाम दिया गया है. पोस्टर में ऊपर की ओर wanted लिखा गया है और नीचे कमलनाथ की तस्वीर बनी हुई है जहां उनका नाम करप्शन नाथ दिया है . इन पोस्टर में तस्वीर के साथ QR स्कैनर भी बना हुआ है ,बताया जा रहा है की इसमें कमलनाथ के करप्शन के राज छुपे हैं .
पोस्टर में कमलनाथ के इन घोटालों का है ज़िक्र –
*25000 करोड़ का किसान कर्ज़ माफ़ी घोटाला किसने किया ? – करप्शन नाथ
*2400 करोड़ का हेलीकाप्टर घोटाला किसने किया ?- करप्शन नाथ
*1178 करोड़ का गेंहू बोनस घोटाला किसने किया ?- करप्शन नाथ
*600 करोड़ का खाद घोटाला किसने किया ?- करप्शन नाथ
* 350 करोड़ का CD घोटाला किसने किया ?- करप्शन नाथ
*63 करोड़ का मोबाइल घोटाला किसने किया ?- करप्शन नाथ
“कांग्रेस पार्टी का पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई का नतीजा”- विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश के BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पोस्टर राजनीति पर कहा कि पोस्टर में QR है जिसमे करप्ट नाथ की चरित्रावली है ,भारतीय जनता पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं है ,ये तो कांग्रेस पार्टी को सोचना चाहिए कि ये कही उनकी ही पार्टी में जो अंतर्द्वंद है या फिर ये पार्टी में जूतमपैजार और पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई का नतीजा है इसीलिए किसी दूसरे युवा ने इस कारण से ही ये पोस्टर लगाये हों. भारतीय जनता पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं है, हम सकारात्मक राजनीति करते है ,हम विकास की बात करते हैं.