Aayudh

Categories

Maulana Arrested : CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना घुटनों के बल पहुंचा थाने, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Maulana on CM Yogi Mother

Maulana Arrested : उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही।

क्या बोला मौलाना कासमी

मौलाना कासमी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 5 मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले में एक समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण में उनसे ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं।

मौलाना ने कहा कि उनकी जुबान से मुख्यमंत्री की माता के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं।

April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त

इतना ही नहीं, मौलाना ने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपने भाषण में ऐसी बातें न कहे, जिससे किसी धर्म या व्यक्ति की भावनाएं आहत हों और समाज का माहौल बिगड़े।

एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

मौलाना को माफी मांगने से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी STF ने सोमवार को बिहार से उन्हें हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, मौलाना का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से भी बताया जा रहा है। आरोप है कि रमजान के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

6 मार्च को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम उन्हें बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *