Aayudh

Categories

April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त

April Rules Changes

April Rules Changes : नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। बिजली दरों से लेकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, टैक्स सिस्टम, रेलवे नियम और कचरा प्रबंधन तक कई अहम नियम बदल रहे हैं।

बिजली बिल होगा महंगा

प्रदेश भर में बिजली दरों में औसतन 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है। इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा। अनुमान के अनुसार, 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर करीब 80 रुपये और 400 यूनिट पर 150 रुपये से ज्यादा अतिरिक्त बिल देना होगा।

राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा

राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे रजिस्ट्री का खर्च बढ़ जाएगा। इसका असर नए घर या जमीन खरीदने वालों पर पड़ेगा।

Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

रेलवे रिजर्वेशन नियम में बदलाव

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन नियमों में भी बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आखिरी समय तक बेहतर सीट लेने का मौका मिलेगा।

टैक्स सिस्टम होगा आसान

आयकर प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब कानून की भाषा को सरल बनाया गया है और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान किया गया है, ताकि आम करदाता आसानी से अपने टैक्स संबंधी काम निपटा सकें।

Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई!

नगर निगम टैक्स में राहत खत्म

नगर निगम द्वारा दी जा रही टैक्स छूट 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी। अब समय पर टैक्स नहीं भरने पर लोगों को ज्यादा पेनाल्टी देनी पड़ सकती है, जिससे भुगतान का बोझ बढ़ेगा।

कचरा प्रबंधन के नियम सख्त

अब कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा।

Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

इन सभी बदलावों का असर प्रदेश के लाखों परिवारों, प्रॉपर्टी खरीदारों और टैक्सदाताओं पर पड़ेगा। बिजली महंगी होने से हर महीने का खर्च बढ़ेगा, वहीं प्रॉपर्टी खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियमों के साथ आम लोगों को अपनी आर्थिक योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *