Aayudh

Categories

MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी

MP Wheat Procurement

MP Wheat Procurement : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई संभागों में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में 1 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों में अब 15 अप्रैल से खरीदी की जाएगी।

यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले भी सरकार दो बार खरीदी की तारीख आगे बढ़ा चुकी है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

तीन बार बदली गई तारीख

प्रदेश में गेहूं खरीदी की शुरुआत पहले 1 फरवरी से होनी थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 16 मार्च किया गया, फिर 1 अप्रैल तय किया गया। अब तीसरी बार तारीख बढ़ाकर 10 और 15 अप्रैल कर दी गई है। लगातार हो रही देरी के पीछे मुख्य वजह वारदाने (बोरी) की कमी बताई जा रही है।

किसानों के सामने आर्थिक संकट

खरीदी में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम MSP से करीब 500 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। ऐसे में किसान या तो मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेच रहे हैं या फिर खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं।

Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (Mukesh Nayak) ने कहा कि बार-बार तारीख बढ़ाने से किसानों की स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, लेकिन गेहूं की बिक्री न होने के कारण किसानों के घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सरकार की सख्त चेतावनी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीदी समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *