Bhopal Viral Video : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात एक क्लब के बाहर की है, जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। रविवार रात एमपी नगर जोन-2 स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर युवतियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी और इसमें शामिल चारों युवतियां नशे की हालत में थीं।
MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन
घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जब क्लब से बाहर निकलते ही युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और सभी युवतियां बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं।
अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था और देर रात क्लब संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
घायल अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक युवती को चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद यह भी सामने आया है कि एमपी नगर जोन-2 में रातभर नियमों की अनदेखी होती रही। इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यहां देखिये वायरल वीडियो