MP OBC Reservation : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए OBC आरक्षण से जुड़े दो मामलों को रिकॉल कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 87:13 के फॉर्मूले को चुनौती देने वाले मामले में भी रिकॉल किया है। अब 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड रखने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने OBC आरक्षण से जुड़ी 54 याचिकाओं को जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) ट्रांसफर कर दिया है। इन याचिकाओं पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की संवैधानिकता पर भी जबलपुर हाईकोर्ट ही सुनवाई करेगा। इसके अलावा OBC आरक्षण से जुड़ी बाकी 103 याचिकाओं पर भी हाईकोर्ट में ही सुनवाई जारी रहेगी।
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है और अब आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।