Aayudh

Categories

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban : बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट से हटा बैन, सरकार बोली- खेल और राजनीति अलग- अलग…

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban : स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश सरकार (Bangladesh government) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब देश में IPL मैचों के प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन (Zahir Uddin Swapon) ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है।

RCB vs SRH IPL Match : IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB vs SRH आज, कहां देख पाएंगे लाइव

IPLप्रसारण के लिए चैनल सरकार से करें संपर्क

मंत्री ने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी चैनल ने IPL के प्रसारण (broadcasting of IPL) के लिए सरकार से संपर्क नहीं किया है। अगर कोई चैनल आवेदन करता है, तो सरकार इस पर सकारात्मक तरीके से विचार करेगी और व्यावसायिक दृष्टिकोण से फैसला लिया जाएगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, इससे पहले बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी। इसकी वजह मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से बाहर किया जाना था। इस फैसले के बाद उस समय की सरकार ने नाराजगी जताते हुए IPL के टेलीकास्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म

इस मामले पर पहले युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भी संकेत दिए थे कि नई सरकार इस फैसले की समीक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा।

मुस्तफिजुर रहमान को किया बाहर

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद KKR ने जनवरी में मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से बाहर किया था। उस समय यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था।

IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट

अब बांग्लादेश सरकार के इस नए फैसले से क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही देश में IPL मैचों का प्रसारण फिर से शुरू हो सकता है, बशर्ते कोई चैनल इसके लिए आवेदन करे।

KKR ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी थी।
KKR ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *