Aayudh

Categories

RCB vs SRH IPL Match : IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB vs SRH आज, कहां देख पाएंगे लाइव

RCB vs SRH IPL Match

RCB vs SRH IPL Match : बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

पिछले सीजन में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था, जबकि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी।

हेड-टू-हेड में SRH आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मैचों में बेंगलुरु को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में जीता था। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का पलड़ा भारी रहा है।

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म

RCB की टीम संतुलित

बेंगलुरु की टीम इस बार बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों विभाग में मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

वहीं क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम अहम भूमिका निभाएंगे।

SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत

हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने मजबूत टॉप ऑर्डर पर निर्भर करेगी। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासन और लियम लिविंगस्टन टीम की ताकत हैं।

हालांकि टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है, खासकर पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में, जो चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।

IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट

पिच और मौसम रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है।

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 3% है। तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

क्या होगी प्लेइंग 11?

RCB की ओर से विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं।

वहीं SRH की ओर से ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे।

Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन

कहां देख पाएंगे लाइव

आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।स्टार के विभिन्न चैनलों पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा। जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

जीत से होगा शानदार आगाज

दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। खासकर भारत के लिए यह मैच अहम है, क्योंकि RCB खिताब बचाने उतरेगी, जबकि SRH पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। फैंस को इस मुकाबले में एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *