Aayudh

Categories

Bhopal Conversion : अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुले कई राज, अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियां होती थी सप्लाई

Bhopal Conversion

Bhopal Conversion : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में स्थित सागर रॉयल विला की सी-स्टार बिल्डिंग का फ्लैट नंबर 301 इन दिनों पुलिस की निगरानी में है। इस फ्लैट में रहने वाली दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन को पुलिस ने उनके साथी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों मिलकर धर्मांतरण और देह व्यापार से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

झुग्गी से लग्जरी लाइफ तक का सफर

जांच में सामने आया है कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। कम समय में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। दोनों खुद को ब्यूटीशियन बताकर खासतौर पर भोपाल में पढ़ने आई आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करती थीं।

इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर सागर रॉयल विला के फ्लैट में बुलाया जाता था। यहां कथित रूप से उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी और फिर पार्टियों में भेजा जाता था।

Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि

दूसरे शहरों तक फैले थे तार

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह के संपर्क अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु तक थे। यहां होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई करने के सुराग मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप

मामले में गिरफ्तार चंदन यादव के बारे में दावा किया जा रहा है कि उसने कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया था और वह अन्य लड़कियों पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाता था।

यह भी आरोप है कि अमरीन अपने भाई बिलाल और साथी यासिर के साथ मिलकर लड़कियों को नशीला पदार्थ देती थी। इसके बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।

Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा

मोबाइल से मिले अहम सुराग

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनमें कई संदिग्ध चैट और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

फ्लैट में चलता था गोरखधंधा

कॉलोनी के लोगों के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले लोग बेहद निजी जीवन जीते थे और बाहर से एक सामान्य परिवार की तरह दिखते थे। फ्लैट में दो बच्चे भी रहते थे, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल

पुलिस का बयान

गौतम सोलंकी ने बताया कि अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है। मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो मिले हैं, जिससे देह व्यापार की आशंका मजबूत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *