Stock Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 50 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 58 अंक चढ़कर 25,483 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि दिन के कारोबार के दौरान बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 700 अंक और निफ्टी लगभग 250 अंक तक चढ़ा था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण बढ़त सीमित रह गई। आज फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल
एशियाई बाजारों में मजबूती
एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल रहा –
- निक्केई 225 2.20% चढ़कर 58,583 पर बंद
- कोस्पी 1.91% बढ़कर 6,083 पर बंद
- हैंग सेंग इंडेक्स 0.66% चढ़कर 26,765 पर बंद
- शंघाई कम्पोजिट 0.72% की बढ़त के साथ 4,147 पर बंद
अमेरिकी बाजार में भी तेजी
24 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती रही –
- डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद
- नैस्डैक कंपोजिट 1.04% की बढ़त के साथ 22,863 पर बंद
- S&P 500 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद
विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 24 फरवरी को 102 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
फरवरी महीने में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, वहीं DIIs ने 15,980 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।
IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार
सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में 4% तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है।
- फ्लोर प्राइस: ₹104 प्रति शेयर
- 24 फरवरी को शेयर बंद: ₹109.40
- आज शेयर करीब 4% गिरकर ₹105 पर पहुंचा
यह ऑफर आज से नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुला है, जबकि रिटेल निवेशक 26 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। यह इश्यू 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं।
OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद
कल बाजार में आई थी बड़ी गिरावट
24 फरवरी को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1,069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 288 अंक (1.12%) गिरकर 25,425 पर आ गया था। उस दिन आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली हावी रही।
कुल मिलाकर, आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच संतुलित कारोबार देखने को मिला। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, संस्थागत निवेशकों के रुख और प्रमुख इश्यू पर बनी हुई है।