Aayudh

Categories

MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने के बहाने ले गए थे होटल

MP Gang Rape

MP Gang Rape News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और दोस्ती जैसे रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। यहां 23 वर्षीय युवती के साथ उसके ही परिचित दो युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है।

पार्टी का झांसा देकर होटल ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी युवती को पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित एक होटल ले गए। युवती आरोपियों को पहले से जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई।

होटल पहुंचने के बाद उसे बीयर पिलाई गई। पीड़िता का आरोप है कि शराब पीने के बाद वह बेसुध होने लगी और इसी स्थिति का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा

परिचित महिला ने पहुंचकर बचाया

घटना की जानकारी युवती की एक परिचित महिला को लगी तो वह तुरंत होटल पहुंची और पीड़िता को अपने साथ लेकर सीधे कोतवाली थाना छिंदवाड़ा पहुंची।

उस समय युवती नशे की हालत में थी, इसलिए पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मेडिकल के बाद दर्ज हुआ केस

मंगलवार को युवती की हालत में सुधार होने और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने कहा- गंभीरता से हो रही कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना कितना जरूरी है, खासकर तब जब अपराधी परिचित ही क्यों न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *