Vigilance Raid : ओडिशा। ओडिशा में सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने दावा किया है कि छापेमारी के दौरान बरामद की गई नकदी राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कैश ज़ब्ती है।
30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
जानकारी के मुताबिक कटक सर्कल में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात देबब्रत मोहंती पर एक लाइसेंसधारी कोयला कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप था। व्यापारी से कोयला डिपो को सुचारु रूप से चलाने और कोयले के परिवहन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।
OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद
मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम मौके पर ही जब्त कर ली गई।
एक साथ तीन जगह छापेमारी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस अधिकारियों ने तीन स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया –
- भुवनेश्वर स्थित फ्लैट
- भद्रक जिले के मथासाही में पैतृक घर
- कटक में कार्यालय कक्ष
भुवनेश्वर के पाटिया स्थित श्रीविहार इलाके में नेचर क्रेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 की तलाशी के दौरान अधिकारियों को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिला।
Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी
ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपा था पैसा
बरामद कैश ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखा गया था। नकदी की सटीक गिनती अभी जारी है। विजिलेंस विभाग के अनुसार यह उनके इतिहास की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है।
सोना और आलीशान मकान का भी पता चला
प्रारंभिक जांच में मोहंती की अन्य संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। इनमें भुवनेश्वर के पहला इलाके में करीब 2400 वर्गफुट में बना दो मंजिला शानदार मकान और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी संपत्तियों का पता चल सकता है।
Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़
तलाशी अभियान जारी
विजिलेंस विभाग का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।