Aayudh

Categories

Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar Effects on Rashi

Surya Gochar Effects on Rashi : नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता, यश और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे संक्रांति कहा जाता है। इस बार 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे मीन संक्रांति कहा जाएगा।

सूर्य देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य और गुरु आपस में मित्र ग्रह हैं। जब इन दोनों ग्रहों का प्रभाव एक साथ पड़ता है तो गुरु-आदित्य योग जैसा शुभ संयोग बनता है।

ये योग कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मार्च के मध्य में होने वाला यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

इन राशियों के लिए शुभ संकेत

सूर्य का मीन राशि में गोचर वृषभ, मिथुन, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इन राशियों के लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों के लिए फायदेमंद डील या नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

वहीं कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए महीने की शुरुआत से ही बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

नौकरी में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

Mahakal Arti Fee Controversy : महाकाल मंदिर में संध्या और शयन के लिए 250 रुपये शुल्क, BJP MLA ने ही घेर ली सरकार

सूर्य के शुभ फल पाने के उपाय

सूर्य के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने और दुष्प्रभाव से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ वस्त्र पहनकर तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है और करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकता है।

(नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *