Aayudh

Categories

नए संसद भवन के उद्घाटन का हो रहा विरोध , 19 पार्टियों ने किया बॉयकॉट…

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने जा रहा है,जिसका विपक्षी दल बॉयकॉट कर रहे है. संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों हो रहा है इस वजह से ही विपक्ष की 19 पार्टियाँ नाराज़ हैं. इन पार्टियों ने कहा कि वह जॉइंट बॉयकॉट करेंगे. पार्टी नेताओं का कहना है कि जब संसद से लोकतंत्र की आत्मा को खींच लिया गया हो तो ऐसे में हमें नई इमारत की कोई कीमत नज़र नहीं आती.

इन पार्टियों का कहना है कि देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है ,तो प्रधानमंत्री क्यों उद्घाटन कर रहे है , वो ऐसा करके राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान कर रहे हैं. इन 19 विपक्षी दलों का कहना है कि वह इस समारोह में शामिल नहीं होंगे . राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ये मांग कर चुके हैं की संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा ही होना चाहिए .
राहुल गांधी ने क्या कहा

राहुल गांधी सोशल मीडिया पर कहते है कि ‘राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना- यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है.’

अमित शाह ने क्या कहा

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है ‘नए संसद भवन को 60 हजार श्रम योगियों ने रिकॉर्ड समय में बनाया है. इसलिए PM इस मौके पर सभी श्रमयोगियों का सम्मान भी करेंगे . इसे राजनीति से ना जोड़ें . राजनीति तो चलती रहती है . हमने सबको आमंत्रित किया है। हमारी इच्छा है कि सभी इस कार्यक्रम में हिस्सा लें .’

केजरीवाल ने पुछा ये सवाल

अरविन्द केजरीवाल ने सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उद्घाटन क्यों नहीं करा रहे है ,इससे पहले भी जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ तो तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया और अभी भी अनुसूचित जाति प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रही हैं की क्या द्रोपदी मुर्मू को अशुभ माना जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया ये तर्क

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि राष्ट्रपति देश के प्रमुख हैं तो प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख हैं ,साथ ही प्रधानमंत्री संसद में सरकार का नेतृत्व भी करते हैं ,जिसकी नीतियाँ , कानून के तौर पर लागू होती हैं . वह कहते हैं कि 1975 में संसद की एनेक्सी का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था ,संसद लाइब्रेरी का उद्घाटन भी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था तो यदि नई संसद का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करते हैं तो क्यों सवाल उठाए जा रहे है.

कौन सी पार्टी कर रही बॉयकॉट

कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , जनतादल यूनाइटेड , राष्ट्रीय जनतादल , उद्धव ठाकरे की शिवसेना , कम्युनिटी पार्टी ऑफ़ इंडिया, झारखंड मुक्ति मोर्चा , केरेला कांग्रेस ,तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम , मरूमलारची द्रविड मुनेत्रद कडगम, विदुथलाई चिरूथाइगल कच्छी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, रेवॉल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी ,राष्ट्रीय लोक दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी.

कौनसी पार्टी होंगी शामिल

पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ,ओडिशा की बीजू जनता दल और आंध्र प्रदेश के YSR कांग्रेस , ये सभी पार्टियां उद्घाटन में शामिल होने वाली  हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *