हाइलाइट्स
-
तारीक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
शपथ ग्रहण समारोह जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित होगा।
-
भारत समेत 13 देशों के नेताओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण।
-
भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा करेंगे प्रतिनिधित्व।
Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : बांग्लादेश। बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच बीएनपी की जीत के बाद तारीक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह ढाका में स्थित जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव-निर्वाचित सांसद और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उसी दिन शपथ लेंगे।
Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी
कई देशों के नेताओं को दिया न्योता
ढाका ने इस ऐतिहासिक समारोह के लिए एशिया सहित पड़ोसी देशों के कई शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है। आमंत्रित देशों में भारत, पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल हैं।
इससे यह आशंका लगाई जा सकती है कि नई सरकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है।
IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं
क्या शामिल होंगे पीएम मोदी ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पहले वैश्विक नेताओं में शामिल थे जिन्होंने बीएनपी की जीत पर तारीक रहमान को बधाई दी थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक व्यस्त कार्यक्रम के वजह से उनके समारोह में शामिल होने की संभावना कम है। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

शेख हसीना के बाद नई राजनीतिक पारी
तारीक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं। उनकी पार्टी बीएनपी ने 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। पिछले वर्ष शेख हसीना के पद से हटने के बाद अंतरिम सरकार ने देश का संचालन किया था।
करीब 20 वर्षों के निर्वासन के बाद देश लौटे रहमान ने आर्थिक विकास, सुशासन और जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने का वादा किया है।
MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट
विदेश नीति पर रहेंगी नजरें
नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरेलू स्थिरता के साथ-साथ पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना होगा। तारीक रहमान ने ‘पीपल-फर्स्ट’ विदेश नीति अपनाने की बात कही है और वे ऐसे साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं जो बांग्लादेश के विकास में योगदान दे सकें।
17 फरवरी को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।