Aayudh

Categories

MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

हाइलाइट्स

  • 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट।

  • ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बौछारें संभव।

  • दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार।

  • सुबह और रात में हल्की सर्दी का असर जारी रहेगा।

MP Weather Update 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहां कुछ दिन पहले ठंड कम होती महसूस हो रही थी, वहीं अब नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
After three days two systems will be formed; There will be heavy rain in the eastern part

सर्दी बने रहने के साथ ही तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग ने बता है की आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हों की सम्भावन है। इसके बावजूद अभी प्रदेश में हल्की सर्दी का असर बना रहेगा। अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम थोड़ा गर्म रहेगा।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

बारिश की संभावना मुख्य रूप से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियरश्योपुरटीकमगढ़छतरपुरमुरैनाभिंडदतिया और निवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Mp Weather Today:प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, 24 फरवरी से एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम - Mp Weather Forecast Today: Temperature Dropped In Bhopal, Indore ...

Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर

भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों का हाल

राजधानी भोपालइंदौरजबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। यहां बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय इलाको से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसका सीधा असर उत्तर-पश्चिम भारत के साथ मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर भी पड़ेगा। इसी वजह से दो दिन तक मौसम बदला रहेगा।

GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती

कुछ जरुरी सावधानिया

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। किसानों और यात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और रात में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें।

Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल












Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *