HIGHLIGHTS:
- गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से परिसर में तनाव
- आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का छात्रों ने किया विरोध
- पुरुष पुलिसकर्मियों के प्रवेश पर जूडा ने जताई आपत्ति
- एडीसीपी शालिनी दीक्षित की मौजूदगी में हॉस्टल में ही पूछताछ
- परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर लगाए गंभीर आरोप
GANDHI MEDICAL COLLLEGE: भोपाल।राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार देर रात को एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पुलिस टीम अचानक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां मृतिका की रूम पार्टनर को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश की गई। इस दौरान छात्रों और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
आधी रात पूछताछ पर आपत्ति
छात्रों का आरोप है कि पुलिस बिना पूर्व सूचना और अनुमति के आधी रात को हॉस्टल पहुंची। जूडा पदाधिकारियों ने यह भी आपत्ति जताई कि पुरुष पुलिसकर्मी गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश कर गए, जो नियमों के विरुद्ध है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हुई और हॉस्टल के बाहर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त
एडीसीपी शालिनी दीक्षित रहीं मौजूद
मौके पर एडीसीपी शालिनी दीक्षित भी मौजूद थीं। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने रूम पार्टनर को थाने ले जाने का फैसला टाल दिया। इसके बाद हॉस्टल परिसर में ही करीब रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की गई।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि मृतिका रोशनी के परिजनों ने एक दिन पहले थाने के सामने प्रदर्शन किया था और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले में फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और सभी जरूरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।