Aayudh

Categories

FAKE IAS OFFICER: वल्लभ भवन में फर्जी IAS की एंट्री, असली अफसर के सामने ट्रांसफर की मांग

FAKE IAS

HIGHLIGHTS:

  • वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग में पहुंचा फर्जी IAS
  • खुद को 2019 बैच का अधिकारी और इंदौर में SDM बताया
  • असली IAS अजय कटेसरिया ने वरिष्ठता सूची से खोली पोल
  • आधार कार्ड से हुई पहचान, युवक का नाम योगेंद्र सिंह चौहान
  • पुलिस जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

FAKE IAS OFFICER: भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताने वाला एक युवक सामान्य प्रशासन विभाग पहुंच गया। उसने दावा किया कि वह इंदौर में एसडीएम के पद पर पदस्थ है और लंबे समय से उसकी पोस्टिंग नहीं हुई, इसलिए ट्रांसफर कराने आया है।

FAKE IAS
FAKE IAS

असली IAS के सामने खुली पोल

युवक उप सचिव अजय कटेसरिया के पास पहुंचा और खुद को 2019 बैच का आईएएस बताते हुए ट्रांसफर की मांग करने लगा। उसने पूर्व इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ काम करने का दावा भी किया।

हालांकि, अजय कटेसरिया ने तुरंत आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची जांची, जिसमें युवक का नाम नहीं मिला। शक पुख्ता होते ही उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले

आधार कार्ड से हुई पहचान

मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा के अनुसार, युवक के पास से आधार कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसकी पहचान योगेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो इंदौर के खातीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये

प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय में प्रवेश के लिए दस्तावेज जांच के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाते हैं। युवक के पास ऐसा कोई संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके आधार पर उसे रोका जा सके। परिजनों का दावा है कि युवक मानसिक बीमारी से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *