HIGHLIGHTS:
- ‘सेवा तीर्थ’ बना नया PMO कॉम्प्लेक्स
- साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक
- सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा
- ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार
- पेपरलेस और डिजिटल वर्क कल्चर पर जोर
PM’S NEWS OFFICE: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अब स्थायी रूप से बदल गया है। अब प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े प्रमुख विभाग इसी नए आधुनिक परिसर से कामकाज संचालित करेंगे।
यह कॉम्प्लेक्स सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक छत के नीचे लाना है। सेवा तीर्थ परिसर में PMO, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के कार्यालय मौजूद रहेंगे।

शाम 6 बजे करेंगे संबोधन
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री शाम 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का भी उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जो वहां मोदी सरकार की आखिरी बैठक होगी।
बदले कई ऐतिहासिक नाम
सरकार ने बीते वर्षों में कई प्रमुख स्थलों के नाम बदले हैं:
साउथ ब्लॉक → सेवा तीर्थ
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट → कर्तव्य भवन
राजपथ → कर्तव्य पथ
रेस कोर्स रोड → लोक कल्याण मार्ग
राजभवन/राज निवास → लोक भवन/लोक निवास

आधुनिक सुविधाओं से लैस
करीब 2.26 लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर को लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम जैसी स्मार्ट सुविधाओं से लैस है।