Aayudh

Categories

Petrol Diesel Price Update: एक ही दिन में तेल की कीमतों में बड़ा झटका, जानें आपके शहर का रेट

PETROL PRICE UPDATE

HIGHLIGHTS:

  • ब्रेंट क्रूड: 67.53 डॉलर प्रति बैरल, ढाई डॉलर की गिरावट।
  • डब्ल्यूटीआई क्रूड: 62.86 डॉलर प्रति बैरल, डेढ़ डॉलर घटा।
  • दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर।
  • गुरुग्राम, जयपुर और पटना में दाम में हल्की गिरावट।
  • गिरावट का मुख्य कारण: ग्लोबल मार्केट में तेल की नरमी और मांग में उतार-चढ़ाव।

Petrol Diesel Price Update: नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक ही दिन में करीब ढाई डॉलर गिरकर 67.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि डब्ल्यूटीआई का रेट डेढ़ डॉलर की कमी के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इस नरमी का असर आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में दिखा।

S-400 Missiles: भारत की रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइल डील,पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका

महानगरों में स्थिरता, कुछ शहरों में बदलाव

दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये/लीटर, डीजल 87.62 रुपये/लीटर

मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये/लीटर, डीजल 89.97 रुपये/लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये/लीटर, डीजल 92.35 रुपये/लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये/लीटर, डीजल 91.76 रुपये/लीटर

MP WEATHER UDAPTE: एमपी में तापमान 30 डिग्री पार, जानें अगले दो दिन का मौसम अपडेट

वहीं कुछ राज्यों के शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं।

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.26 रुपये (-0.24), डीजल 87.73 रुपये (-0.24)

जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये (+0.10), डीजल 90.21 रुपये (+0.09)

पटना: पेट्रोल 105.43 रुपये (+0.20), डीजल 91.67 रुपये (+0.18)

Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – सीताराम-सीताराम से धर्म नहीं बचेगा!

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में आपूर्ति और मांग में बदलाव, अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में स्टॉक्स और अंतरराष्ट्रीय राजनयिक घटनाएं तेल की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। इसका सीधा असर घरेलू पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *