Aayudh

Categories

MP WEATHER UDAPTE: एमपी में तापमान 30 डिग्री पार, जानें अगले दो दिन का मौसम अपडेट

MP WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश में दिन का तापमान कई शहरों में 30°C पार
  • अगले दो दिन हल्की ठंड बनी रहेगी।
  • न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव।
  • 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस।
  • सिस्टम गुजरने के बाद राज्य में एक और दौर सर्दी का देखने को मिलेगा।

MP WEATHER UDAPTE: भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दियों का अंतिम दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। राज्य के 15 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लोगों ने कहा कि दिन के समय धूप में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – सीताराम-सीताराम से धर्म नहीं बचेगा!

अगले दो दिन हल्की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक हल्की ठंड रहेगी। रात का तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप के कारण गर्मी महसूस होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी सिस्टम का असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इन सिस्टम का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव सीमित रहेगा।

MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर

सर्दी का आखिरी दौर

सिस्टम गुजरने के बाद राज्य में एक और दौर सर्दी का देखने को मिल सकता है। हालांकि यह पहले जैसी कड़ाके की ठंड नहीं होगी। दिन और रात के तापमान में फर्क धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी

सावधानी और सुझाव

मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हलके गर्म कपड़े पहनें। बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *