Aayudh

Categories

MP IPS PROPERTY: एमपी के करोड़पति IPS: सैलरी से ज्यादा किराए से कर रहे कमाई, देखें किसके पास कितने पैसे?

MP IPS NEWS

HIGHLIGHTS:

  • एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा
  • कई अधिकारी वेतन से ज्यादा किराए से कमा रहे हैं
  • अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति
  • जयदीप प्रसाद को सालाना 74 लाख रुपये की आय
  • सभी विवरण केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए ब्यौरे पर आधारित
IPS UPENDRA JAIN
IPS UPENDRA JAIN

MP IPS PROPERTY: भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के कई आईपीएस अधिकारियों की आय और संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण में सामने आया है कि कुछ अधिकारी अपनी सैलरी से ज्यादा कमाई किराए और निवेश से कर रहे हैं। नियम के तहत सभी आईपीएस अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है।

GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी

अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति

सूचन की माने तो अजय शर्मा, जो पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं, उनके के पास 11 करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हर महीने लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये तक का किराया प्राप्त होता है। साथ ही भोपाल और दिल्ली में भी उनकी करोड़ों की संपत्तियां बताई गई हैं।

MP NEWS
MP NEWS

उपेंद्र जैन और वरुण कपूर की संपत्ति

सूत्रों के मुताबिक आईपीएस उपेंद्र जैन के पास 8 करोड़ 39 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। इंदौर, बड़वाह और भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में उनकी अचल संपत्ति है। वहीं जेल डीजी वरुण कपूर के पास 8 करोड़ 43 लाख रुपये की अचल संपत्ति है और उन्हें सालाना करीब 5 लाख 12 हजार रुपये किराया मिलता है।

 MP POLICE
MP POLICE

जयदीप प्रसाद और अनिल कुमार की आय

एडीजी, एससीआरबी जयदीप प्रसाद के पास 5 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है। रांची, हजारीबाग, भोपाल, सीहोर और गुड़गांव में उनकी संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना लगभग 74 लाख रुपये की आय होती है।
महिला शाखा के स्पेशल डीजी अनिल कुमार के पास 4 करोड़ 81 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।

Rahul Gandhi LS Membership : क्या राहुल गांधी की सदस्यता होगी खत्म, पहले भी ‘मोदी सरनेम मामले’ में हुए थे सस्पेंड

नियमों के तहत घोषित संपत्ति

ये सभी आंकड़े अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित संपत्ति विवरण पर आधारित हैं। हालांकि, यह खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है कि कई अधिकारी वेतन से अधिक आय किराए और अन्य स्रोतों से अर्जित कर रहे हैं।

Bombay High Court Decision : महात्मा गांधी पर निबंध लिखा तो रेप की सजा हुई कम! बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *