HIGHLIGHTS:
- भोपाल कुटुंब न्यायालय में अनोखा समझौता
- पति की प्रेमिका ने मकान और 27 लाख रुपये दिए
- कुल समझौता राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये
- पांच साल चली काउंसलिंग प्रक्रिया
- बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: मध्यप्रदेश। भोपाल के कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पत्नी ने आर्थिक सुरक्षा के बदले पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की सहमति दे दी। बता दें कि यह समझौता करीब डेढ़ करोड़ रुपये में तय हुआ, जिसमें एक मकान और 27 लाख रुपये नकद शामिल हैं।
ACCIDENT NEWS: ड्यूटी पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज ने खोले राज!
दफ्तर से शुरू हुई प्रेम कहानी
मामला एक केंद्रीय सरकारी विभाग में कार्यरत 42 वर्षीय अधिकारी का है, जिसे अपने ही कार्यालय में काम करने वाली 10 साल बड़ी महिला अधिकारी से प्रेम हो गया था। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई। जिसके बाद घर में रोजाना होने वाले विवादों का असर उनकी 16 और 12 वर्ष की बेटियों पर भी पड़ने लगा।
बेटी की शिकायत से शुरू हुई प्रक्रिया
लगातार तनाव से परेशान होकर बड़ी बेटी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब पांच साल तक चली। सूत्रों के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान पति ने साफ किया कि वह अपनी सहकर्मी के साथ रहना चाहता है और आपसी सहमति से तलाक लेने को तैयार है।
आर्थिक सुरक्षा बनी समझौते की शर्त
पत्नी ने बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक मकान और 27 लाख रुपये नकद की मांग रखी थी। जिसके बाद प्रेमिका ने इस शर्त को स्वीकार करते हुए पूरी राशि देने पर सहमति जताई। बताया जा रहा है कि मकान और नकद मिलाकर सौदा करीब डेढ़ करोड़ रुपये में तय हुआ।
बच्चों के हित को प्राथमिकता
समाजशास्त्रियों का मानना है कि ऐसे मामलों में बच्चों के हित सर्वोपरि होने चाहिए। न्यायालय की देखरेख में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और अब विवाह विच्छेद की प्रक्रिया जारी है।