Aayudh

Categories

ACCIDENT NEWS: ड्यूटी पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज ने खोले राज!

CAR ACCIDENT

HIGHLIGHTS:

  • मंडीदीप में फैक्ट्री कर्मचारी को कार से दो बार कुचलने का आरोप
  • सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • आरोपी चालक गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज
  • तड़के सुबह 5 बजे सतलापुर थाना क्षेत्र में हुई घटना
  • पुलिस जांच जारी, पूछताछ में और खुलासे संभव

ACCIDENT NEWS: भोपाल। मंडीदीप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सुबह करीब 5 बजे एक फैक्ट्री कर्मचारी को कथित तौर पर कार से दो बार कुचल दिया गया। बता दें कि घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

Kim Jong Un Successor : क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को सौंपेंगे सत्ता? दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का बड़ा दावा

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हमला

मृतक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो मंडीदीप स्थित HEG Limited (एचईजी) फैक्ट्री में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि चालक ने पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी को रिवर्स कर दोबारा कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस कृत्य को अमानवीय और क्रूरतापूर्ण बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

MP Ayurved AIIMS : मध्य प्रदेश के इस जिले में खुलेगा आयुर्वेद का एम्स, सीएम मोहन यादव की घोषणा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना सतलापुर थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूछताछ के बाद और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *