Aayudh

Categories

Canada Mass Shooting : कनाडा स्कूल मास शूटिंग में 9 लोगों की मौत, PM Modi बोले- भारत, कनाडा के साथ

PM Modi on Canada school shooting

PM Modi on Canada Mass Shooting : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज नामक छोटे माइनिंग टाउन में हुए सामूहिक गोलीकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 9 -10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी।

प्रारंभिक जानकारी में संदिग्ध को भूरे बालों वाली महिला या महिला जैसे कपड़े पहने व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान और पृष्ठभूमि को सार्वजनिक नहीं किया है। इस घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक साझा किया है।

Bombay High Court Decision : महात्मा गांधी पर निबंध लिखा तो रेप दोषी की सजा हुई कम! बॉम्बे हाई कोर्ट का हैरान करने वाला फैसला

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल एमडीए एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि, कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से बहुत दुख हुआ है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। भारत इस गहरे दुख की घड़ी में कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।

हाई स्कूल में सात लोगों के शव मिले

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के उत्तरी जिले के प्रमुख चीफ सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टम्बलर रिज के एक स्थानीय हाई स्कूल में सात लोगों के शव मिले, जबकि पास के एक घर से दो अन्य शव बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, कथित हमलावर स्कूल परिसर में मृत पाया गया। स्कूल में मौजूद लगभग 100 छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं और उन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति

एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने गोपनीयता और जारी जांच का हवाला देते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि हमलावर छात्र था या वयस्क। हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की कि वही व्यक्ति “एक्टिव अटैकर” अलर्ट में संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया गया था।

घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 25 अन्य लोगों का स्थानीय मेडिकल सेंटर में उपचार और परीक्षण किया गया।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना को “अकल्पनीय रूप से दुखद” बताया और कहा कि प्रांतीय सरकार प्रभावित समुदाय को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

Trump On Canada: गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराज ट्रम्प की चेतावनी; कहा – चीन 1 साल में कनाडा को निगल जाएगा

वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे “भयानक हिंसा” करार दिया।

हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस प्रमुख फ्लॉयड ने कहा कि हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को समझना कठिन होता है, लेकिन पुलिस पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस के अनुसार, स्कूल और पास के घर में हुई गोलीबारी आपस में जुड़ी हुई घटनाएं हैं।

करीब 2,400 की आबादी वाला टम्बलर रिज एक छोटा कोयला खनन शहर है, जो डायनासोर के पैरों के निशान और जीवाश्मों के लिए भी जाना जाता है।

Donald Trump: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया इस देश का एक्टिंग राष्ट्रपति 

कनाडा में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम नहीं हैं। इससे पहले स्कूल से जुड़ी बड़ी घटना साल 1989 में मॉन्ट्रियल में हुई थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी। हाल के वर्षों में 2020 की नोवा स्कोटिया की घटना भी काफी चर्चित रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *