हाइलाइट्स
- MP सरकार ने 50 साल पुराना नियम बदला।
- 2005 के बाद NPS कर्मचारियों को परिवार मिलेगी पेंशन।
- पत्नी के बाद आश्रितों को भी पेंशन।
Pension Rules Changed : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने करीब 50 साल पुराने पेंशन नियम में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं। इस फैसले के तहत अब वर्ष 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को भी परिवार पेंशन का लाभ मिलेगा। अब तक ये कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना (NPS) के दायरे में आते थे, जिनके लिए परिवार पेंशन को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं था।
MP Board 12th Exam Cheating : पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़े, भोपाल-मुरैना में सबसे ज्यादा मामले
किन्हें मिलेगा लाभ?
सरकार के नए निर्णय के अनुसार, अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भी अब परिवार पेंशन के लिए पात्र होंगे। यदि किसी कर्मचारी का सेवा के दौरान निधन हो जाता है, तो उसकी पत्नी को परिवार पेंशन दी जाएगी। पत्नी के बाद आश्रितों को यह लाभ मिलेगा।
बेटियों को भी आजीवन पेंशन
नए नियम में एक अहम प्रावधान यह भी जोड़ा गया है कि अविवाहित और तलाकशुदा बेटियों को आजीवन परिवार पेंशन की पात्रता होगी, बशर्ते वे निर्धारित शर्तों को पूरा करती हों। यह प्रावधान महिला आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला
सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों द्वारा परिवार पेंशन की मांग की जा रही थी।
अब नियम में संशोधन के बाद हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।