Aayudh

Categories

Manipur Violence Update : मणिपुर में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद, उखरूल हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Internet shutdown following Manipur violence

Manipur Violence Update : मणिपुर। उखरूल जिले में एक बार फिर हिंसा की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। जिले के लिटन सारेड्खोंग गांव में कुछ सशस्त्र बदमाशों द्वारा कई घरों में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद समूहों ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

हालात बिगड़ते देख कई ग्रामीण अपने जरूरी सामान के साथ पड़ोसी कांगपोकपी जिले के सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन करने लगे। तांगखुल गांव के भी कई लोगों के क्षेत्र छोड़ने की जानकारी सामने आई है।

Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

5 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित

बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त ने उखरूल जिले में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि हालिया घटनाओं के चलते जिले में अशांति फैली है और सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल माध्यमों से अफवाहों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।

कर्फ्यू और सुरक्षा बढ़ाई

आगजनी की घटनाओं के बाद उखरूल जिले के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही, आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

शनिवार रात से शुरू हुआ तनाव

प्रशासन के अनुसार, हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी, जब लीटन गांव में सात-आठ लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

हालांकि, मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन रविवार को प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद सोमवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब आधी रात को कुछ हथियारधारी बदमाशों ने लीटन सारईखोंग गांव में तांगखुल नागा समुदाय के घरों को आग के हवाले कर दिया। इसके जवाब में नाग समुदाय के कुछ लोगों ने कुकी समुदाय के घरों को निशाना बनाया।

Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य

पुलिस का बयान

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:10 बजे के. लुंगविराम गांव में आगजनी की एक घटना हुई, जिसमें एक आवासीय घर को आंशिक नुकसान पहुंचा। सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन का दावा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शांति बहाल करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *