Mathura Mass Suicide : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी के शव घर के एक कमरे में मिले हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
शवों के पास मिले दूध के गिलास
घटना की जानकारी उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य सुबह देर तक घर से बाहर नहीं निकले। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर सभी के शव पड़े मिले। शवों के पास दूध के गिलास भी पाए गए हैं, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है।
अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों को दूध पिलाया गया और फिर दंपती ने भी वही दूध पी लिया।
MP Board Exam 2026 : एमपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने CCTV-फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात
हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि परिवार किसी परेशानी में तो नहीं था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि पूरा परिवार इस तरह खत्म हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।