Aayudh

Categories

IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला?

IND vs PAK T20 World Cup

हाइलाइट्स

  • भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा पाकिस्तान।
  • पहले बहिष्कार का ऐलान, फिर दवाब में लिया यू-टर्न।
  • नकवी के बयान से अब नई बहस छिड़ी।

IND vs PAK T20 World Cup : नई दिल्ली। काफी विवाद और बयानबाजी के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने अपने पहले फैसले से यू-टर्न ले लिया है। पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम अब 15 फरवरी को ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मुकाबला खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था।

Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू

मैच खेलने की अनुमति

ICC, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका और यूएई क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी। सरकार ने कहा कि कई मित्र देशों की अपील और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान सरकार का बयान

पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की औपचारिक मांग और श्रीलंका, यूएई समेत अन्य देशों के अनुरोध पर दोबारा विचार किया गया।

PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा?

साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फोन पर बातचीत भी हुई, जिसमें मौजूदा विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया गया।

श्रीलंका ने किया स्वागत

इस फैसले का श्रीलंका सरकार ने स्वागत किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच का तय कार्यक्रम के अनुसार होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने ICC और सभी संबंधित पक्षों का भी धन्यवाद किया।

 

इस मामले पर ICC ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर ICC ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत सकारात्मक रही। ICC ने साफ किया कि इस विवाद को लेकर किसी भी बोर्ड पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि बांग्लादेश को भविष्य में एक ICC इवेंट की मेजबानी का मौका दिया जाएगा।

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू

नकवी के बयान पर नई बहस

हालांकि, इस सहमति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बयान ने नई बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी दबाव में नहीं झुका है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे विरोधाभासी बता रहे हैं, क्योंकि अंत में पाकिस्तान को तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने की अनुमति देनी ही पड़ी।

 

कब होगा मुकाबला ?

कुल मिलाकर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चला लंबा विवाद बातचीत के जरिए सुलझ गया। अब 15 फरवरी को दोनों टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी और क्रिकेट फैंस को बहुप्रतीक्षित मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *