Aayudh

Categories

Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू

Holi Special Train 2026
हाइलाइट्स 
  • होली के मौके पर रानी कमलापति-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन।
  • ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुल 4 ट्रिप में चलेगी।
  • एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध।

Holi Special Train 2026 : भोपाल। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने रानी कमलापति और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन चार ट्रिप में चलाई जाएगी, जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू

27 फरवरी से स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच संचालित होगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें।

इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, सतना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी।

Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से चलेगी। इससे बिहार से मध्य प्रदेश की ओर आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए समय रहते टिकट की बुकिंग करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *