Aayudh

Categories

Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा

Kanpur Lamborghini Accident

Kanpur Lamborghini Accident : उत्तर प्रदेश। कानपुर में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की वीआईपी रोड पर बंशीधर टोबैको ग्रुप के डायरेक्टर शिवम मिश्रा की लैंबोर्गिनी कार ने पहले एक ऑटो और फिर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Varanasi News : प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था अश्लील, अभिभावकों ने बनाया बंधक

10 फुट तक उछला बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फुट तक हवा में उछल गया और कार बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई।

अंत में कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कार को घेर लिया। बताया जा रहा है कि चालक डर के कारण बाहर नहीं निकला।

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे रेव-3 मॉल के पास हुआ। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में यमुनागंज निवासी तौफीक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को फ्रैक्चर और मामूली चोटें लगी हैं।

Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत

शिवम मिश्रा चला रहा था कार

इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था।

इसके बाद उनका नाम एफआईआर में जोड़ने की बात कही गई है और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं।

Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत

कौन है शिवम मिश्रा

शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा है। उनका परिवार करीब 90 साल पुराने बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ा है, जो देश के कई बड़े पान मसाला और गुटखा निर्माताओं को तंबाकू सप्लाई करता है। शिवम मिश्रा अपने महंगे शौक और लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं।

हादसे के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी के रसूख के चलते पुलिस नरमी बरत रही है और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया, “कल, एक लैंबॉर्गिनी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जो उस समय तौफीक नाम के एक व्यक्ति की थी और वह उसके पास खड़ा था।

इस वजह से तौफीक कार पर गिर गया और उसके हाथों और पैरों में चोटें आईं। उसे शुरुआती मेडिकल इलाज दिया गया और बाद में वह पुलिस स्टेशन आया।”

कमिश्नर ने आगे बताया, “उसकी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। उस समय ड्राइवर की पहचान पता नहीं थी, इसलिए मामला गाड़ी की डिटेल्स के आधार पर दर्ज किया गया।

Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन

कार को ज़ब्त कर लिया गया। अब हमारी पहली जांच में पता चला है कि शिवम मिश्रा नाम का लड़का कार चला था। उसके पिता का नाम केके मिश्रा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *