Aayudh

Categories

Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत

Shaukat Ali Controversy

हाइलाइट

  • ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ से मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील।
  • शौकत अली के 8 और भाई के 16 बच्चे अल्लाह देता है तो।
  • परिवार नियोजन की सलाह देने वालों पर तंज।

Shaukat Ali Controversy : उत्तर प्रदेश। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार शाम मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान से बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जनसंख्या वृद्धि और समुदाय की ताकत को लेकर बोलते हुए शौकत अली ने मंच से नारा दिया, “हम दो, हमारे दो दर्जन” जिसके बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने

जब अल्लाह दे रहा है तो…

सभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने खुले तौर पर मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की।

अली ने कहा, “जब अल्लाह दे रहा है तो लेते रहो। जब तक वह देता रहे, लेते रहो। कुछ लोग कहते हैं कि आबादी बढ़ रही है, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।”

Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन

‘हम दो, हमारे दो दर्जन’

उन्होंने जनसंख्या के मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन की आबादी ज्यादा है और वह एक मजबूत देश है, इसलिए अगर भारत में भी आबादी बढ़ती है तो देश और ताकतवर बनेगा।

शौकत अली ने कहा, “अगर ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ हों, तो लोगों को हमारी आबादी से क्या दिक्कत है?” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद शादी नहीं करते, वही दूसरों को परिवार नियोजन की सलाह देते हैं।

Tis Hazari Court Fight : तीस हजारी कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, CJI सूर्यकांत बोले- नहीं चलेगा गुंडाराज..सख्त होगी कार्रवाई

सब जानते हैं किसका है गजल बार

अपने भाषण में शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल अख्तर का नाम लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में शराब कारोबार से जुड़े लोग ही AIMIM पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि “सब जानते हैं कि यहां गजल बार किसका है, फिर भी हम पर सवाल उठाए जाते हैं।”

कई मदरसे बंद कर दिए

इसके अलावा शौकत अली ने मॉब लिंचिंग और मुसलमानों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि कई मदरसे बंद कर दिए गए हैं, मुसलमानों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

धार्मिक पहचान को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्मा गया है और विरोधी दलों की ओर से कड़ी आलोचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *