Aayudh

Categories

PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा?

PCB Three Demands

PCB Three Demands : नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है।

पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही थी, लेकिन आईसीसी की सख्ती के बाद अब पीसीबी को बातचीत की मेज पर आना पड़ा है। हालांकि, बातचीत के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रुख अब भी विवादित बना हुआ है।

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू

भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन शर्तें रख दी हैं, जिन्हें लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ये शर्तें फंडिंग बढ़ाने, भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने से जुड़ी हैं।

नकवी के साथ लंबी बैठक

रविवार को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी पाकिस्तान पहुंचे। लाहौर में उनकी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ लंबी बैठक हुई।

इस बैठक का मुख्य मुद्दा 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच रहा, जिसे लेकर पाकिस्तान पहले ही बहिष्कार की धमकी दे चुका था।

India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें

पाकिस्तान ने की ये मांगें

रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी की पहली मांग आईसीसी से मिलने वाली सालाना फंडिंग बढ़ाने की है, जिसे मौजूदा हालात में स्वीकार किया जाना मुश्किल माना जा रहा है। दूसरी मांग भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को फिर से शुरू कराने की है।

हालांकि भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध केवल आईसीसी और बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक सीमित रहेंगे। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी।

India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो

पीसीबी की तीसरी मांग मैदान पर पारंपरिक हैंडशेक को अनिवार्य करने की है। हालांकि आईसीसी के नियमों में हैंडशेक को लेकर कोई अनिवार्यता नहीं है, इसलिए इस मांग को भी मानने की संभावना कम बताई जा रही है।

बैठक में हैंडशेक विवाद का मुद्दा भी उठा

इस बैठक में एशिया कप के दौरान हुए हैंडशेक विवाद का मुद्दा भी उठा। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिससे पाकिस्तान नाराज था। पीसीबी अब उसी मुद्दे को आधार बनाकर हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने की मांग कर रहा है।

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह

बैठक में कौन कौन हुए शामिल

लाहौर में हुई इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश ने भी आईसीसी से आर्थिक मुआवजे और भविष्य में किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की मांग रखी है।

अब सबकी निगाहें पाकिस्तान सरकार पर टिकी हैं। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी अगले 24 से 48 घंटे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं।

इसके बाद ही तय होगा कि पाकिस्तान अपनी शर्तों पर अड़ा रहता है या फिर भारत-पाकिस्तान की सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *