Aayudh

Categories

Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

no-confidence Motion Against Speaker Om Birla

हाइलाइट्स

  • सत्र में टकराव तेज, नहीं हुई राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा।
  • हंगामे से धन्यवाद प्रस्ताव बिना चर्चा पारित।
  • विपक्ष ने स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

No Confidence Motion Against Speaker Om Birla : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। लोकसभा में हंगामे की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करना पड़ा।

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षाना की फिरकी का चला जादू

सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। विपक्षी दलों ने अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विपक्ष के सूत्रों के मुताबिक, लगभग सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा जा सकता है।

Pariksha pe Charcha 2026 : हमें AI से डरने की ज़रूरत नहीं… खुद को मजबूत बनाएं, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी

प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी

हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही, जिसके चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

अगर विपक्ष यह अविश्वास प्रस्ताव लाता है, तो यह लगातार दूसरे कार्यकाल में लोकसभा स्पीकर बने ओम बिरला के कामकाज पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत

आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि विपक्ष अपने इस कदम को औपचारिक रूप देता है या नहीं और इस पर सत्तापक्ष की क्या प्रतिक्रिया रहती है। संसद के बजट सत्र में फिलहाल राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्माने के संकेत दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *