Aayudh

Categories

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू

T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Ireland

हाइलाइट्स

  • आयरलैंड को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में बनाई मजबूत स्थिति।
  • हसरंगा और तीक्षणा ने 3-3 विकेट लेकर मैच पलटा।
  • कामिंदु मेंडिस ने बनाये 19 गेंदों में 44 रन।

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया।

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह

आयरलैंड ने जीता टॉस

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

किसने बनाये कितने रन

श्रीलंका की शुरुआत तेज रही। कामिल मिशारा ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए।

T20 WORLD CUP : कैप्टन कूल ने कहा भारत दुनियाभर की टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा

निचले क्रम में कामिंदु मेंडिस ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने दो-दो विकेट लिए।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम दबाव में आ गई। टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि रॉस अडायर ने 23 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। लॉरकन टकर और कर्टिस कैम्फर ने भी कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

T20 World Cup 2026 : भारत से मैच के बहिष्कार पर ICC सख्त, PCB को दे दी ये बड़ी चेतावनी

श्रीलंका की गेंदबाजी इस मैच में निर्णायक साबित हुई। वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाना ने शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और आयरलैंड की रनचेज को पूरी तरह रोक दिया।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि आयरलैंड को आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *