हाइलाइट्स
- असम सरकार ने गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजने का फैसला किया।
- एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग।
- पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख से नजदीकी का आरोप।
Gaurav Gogoi Case : गुवाहाटी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान कनेक्शन मामले को लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचने की तैयारी में है। इस पूरे मामले पर असम कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है।
असम कैबिनेट का बड़ा फैसला
असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार को हुई असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।
पत्नी का OCI/वीजा रद्द करने की मांग
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि असम सरकार गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI कार्ड या वीजा रद्द करने की भी मांग करेगी। सरकार का आरोप है कि एलिजाबेथ की मौजूदगी भारत की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
पाकिस्तानी एजेंट से नजदीकी का आरोप
सीएम हिमंता ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के काफी करीब हैं। उन्होंने दावा किया कि एक पाकिस्तानी फर्म ने एलिजाबेथ को नौकरी दी थी और बाद में उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया गया।
भारत विरोधी जानकारी साझा करने का दावा
मुख्यमंत्री के अनुसार, एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई अहम जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख को भेजती थीं। इसके बदले उन्हें सैलरी भी दी जाती थी। आरोप है कि अली तौकीर शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था।
Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट
गिरफ्तारी पर चुनावी राजनीति का डर
CM हिमंता सरमा ने कहा कि अभी तक मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अगर चुनाव से पहले गिरफ्तारी होती है तो इसे राजनीतिक कदम बताया जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार ने यह मामला केंद्र को सौंपने का फैसला लिया है।
एलिजाबेथ और गौरव पर लगाए गए 10 आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ ने IB सूत्रों से जानकारी जुटाई, पाकिस्तान के कई दौरे किए और FCRA नियमों का उल्लंघन हुआ। वहीं गौरव गोगोई पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने, पाकिस्तान यात्रा की सूचना न देने और लौटने के बाद संवेदनशील सवाल पूछने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
केंद्र और इंटरपोल की मदद जरूरी
सीएम सरमा ने कहा कि SIT जांच अब ऐसे मोड़ पर है, जहां केंद्र सरकार और इंटरपोल की मदद जरूरी है। कई जानकारियां संसद और केंद्रीय एजेंसियों से जुड़ी हैं, इसलिए राज्य स्तर पर जांच आगे बढ़ाना संभव नहीं है।
गौरव गोगोई का पलटवार
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी ISI एजेंट है तो वह खुद RAW एजेंट हैं। गौरव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा उठा रहे हैं।
कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न
एलिजाबेथ कोलबर्न ब्रिटिश नागरिक हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। उनकी मुलाकात गौरव गोगोई से 2010 में संयुक्त राष्ट्र में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं।
एलिजाबेथ का प्रोफेशनल बैकग्राउंड
एलिजाबेथ ने क्लाइमेट डेवलपमेंट एंड नॉलेज नेटवर्क सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम किया है। वह यूरोपीय संसद, अमेरिकी सीनेट और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और फिलहाल एक निजी कंसल्टिंग कंपनी में सीनियर एडवाइजर हैं।