Aayudh

Categories

Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती

Board Pattern Exams

9th and 11th Board Pattern Exams : भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों को थानों में सुरक्षित रखा जाएगा और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले ही प्रश्नपत्रों का बंडल बाहर निकाला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के माध्यम से प्रश्नपत्र स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे।

खास बात यह है कि परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें”

मूल्यांकन और परीक्षा की समय-सीमा

शिक्षा विभाग के मुताबिक, परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद समय पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 9वीं की परीक्षा :

2 मार्च से 17 मार्च तक
समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें

कक्षा 11वीं की परीक्षा :

23 फरवरी से 17 मार्च तक
समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

नकल पर लगेगा अंकुश

बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा होने से नकल पर सख्ती से रोक लगेगी और मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक निष्पक्ष होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से छात्रों की तैयारी और मूल्यांकन का स्तर बेहतर होगा।

MP Congress Review Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक आज से शुरू

प्रदेश में पहली बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को इस तरह बोर्ड परीक्षा जैसी प्रक्रिया से कराने का फैसला शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *