Aayudh

Categories

MP Congress Review Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक आज से शुरू

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर समीक्षा बैठक आज।
  • सुबह 11 भोपाल संभाग की बैठक होगी शुरू।
  • भोपाल,सीहोर,रायसेन,राजगढ़, विदिशा जिलों की होगी बैठक।

MP Congress Review Meeting : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर आज भोपाल में समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे भोपाल संभाग से होगी। इस दौरान भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों की अलग-अलग बैठकें ली जाएंगी।

Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें”

संगठन के कामकाज की समीक्षा

सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जिले को लेकर करीब एक घंटे का समय तय किया गया है। इन बैठकों में संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और जिलों से फीडबैक लिया जाएगा।

जीतू पटवारी होंगे शामिल

बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे और वही इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही SIR और पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए टास्क की रिपोर्ट भी ली जाएगी।

Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट

बैठक के दौरान भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। वहीं, कल उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *