Aayudh

Categories

Ritu Tawde : BMC मेयर पद पर सियासी सरगर्मी तेज, BJP ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए संजय मैदान में

Ritu Tawde

Ritu Tawde : मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने गहतकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मेयर पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी समिति नेता अमित साटम ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद रितु तावड़े के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।

रितु तावड़े गहतकोपर से तीन बार पार्षद चुनी जा चुकी हैं और इससे पहले शिक्षा समिति की अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पार्टी का मानना है कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ से बीएमसी की कार्यप्रणाली को और मज़बूती मिलेगी।

India US Trade Deal : PM मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की तारीफ़ की, ट्रंप को दिया धन्यवाद…

स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़

रितु तावड़े लंबे समय से पूर्वी मुंबई के विकास, सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सक्रिय रही हैं। गहतकोपर क्षेत्र में लगातार चुनावी जीत ने उन्हें एक मज़बूत जमीनी नेता के रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि बीजेपी उन्हें मुंबई जैसे बड़े महानगर के लिए उपयुक्त चेहरा मान रही है।

महायुति की रणनीति का अहम हिस्सा

महायुति गठबंधन के तहत बीजेपी का यह फैसला मेयर पद पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीएमसी जैसे देश के सबसे अमीर नगर निकाय में नेतृत्व हासिल करना गठबंधन के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम है।

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह

डिप्टी मेयर पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) का दावा

वहीं डिप्टी मेयर पद को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपना दावा बरकरार रखा है। दहिसर के पार्षद संजय घाड़ी इस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। करीब सवा साल के संभावित कार्यकाल में उनसे बीएमसी के प्रशासनिक कामकाज को रफ्तार देने की उम्मीद जताई जा रही है।

2.20 करोड़ मुंबईकरों से जुड़ा फैसला

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मेयर और डिप्टी मेयर का यह चयन मुंबई की करीब 2.20 करोड़ आबादी से जुड़े फैसलों के लिहाज से बेहद अहम है। महायुति सरकार के तहत सड़कों, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर फोकस बढ़ने की बात कही जा रही है।

India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो

रितु तावड़े और संजय घाड़ी की जोड़ी को अनुभव और ऊर्जा का संतुलन बताते हुए समर्थक बीएमसी में सकारात्मक और असरदार बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *