Aayudh

Categories

India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो

India U19 World Cup Champions

India U19 World Cup Champion : भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ साबित करने में सफल रहा।

चार साल बाद लौटा खिताब

भारतीय टीम ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले भारत ने 2022 में यह खिताब जीता था। वहीं 2024 के फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारत ने कोई गलती नहीं की।

Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट

लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट जीता

इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। भारतीय टीम ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था। इससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट इस समय शानदार दौर से गुजर रहा है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत सबसे आगे

भारत अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा 6 बार जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बना है। इसके अलावा बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है।

Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

भारत कब-कब बना चैंपियन

भारत ने पहली बार साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ और 2022 में यश धुल की कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी बने जीत के सबसे बड़े हीरो

फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 411 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने 7 मैचों में 74 के औसत से 444 रन बनाए।

Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

अन्य खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन

ऑरोन जॉर्ज ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 115 रन की पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में अर्धशतक जमाए और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में 214 रन और 7 विकेट लिए।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हेनिल ने टूर्नामेंट में 11 विकेट लिए और किफायती गेंदबाजी की। वहीं फाइनल में आरएस अंबरीश ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 अहम विकेट चटकाए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

Pariksha pe Charcha 2026 : जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं… PM मोदी ने बताई याद करने की Easy ट्रिक

फाइनल मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 20 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला और भारत को 50 ओवर में 411 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड की टीम 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी

इस ऐतिहासिक जीत में आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *