Aayudh

Categories

CJI in Bhopal : भोपाल में न्याय का महाकुंभ, CJI सूर्यकांत और 25 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस करेंगे ‘जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर मंथन

CJI Surya Kant in Bhopal

हाइलाइट्स

  • भोपाल में आज CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस।
  • ‘एकीकृत और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर होगा मंथन।
  • नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन।

CJI in Bhopal : मध्य प्रदेश। भोपाल आज देश की न्यायिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो रही है, जिसमें देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी भाग ले रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट

न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन

सम्मेलन की थीम ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ रखी गई है, जिसके तहत न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी, समन्वित और आम नागरिकों के अनुकूल बनाने पर गहन मंथन किया जाएगा। आयोजन की मेजबानी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा की जा रही है।

Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

सीजेआई बनने के बाद मध्यप्रदेश का पहला दौरा

सीजेआई बनने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा है। लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एक साथ भोपाल में जुट रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत देशभर से आए जजों को संबोधित करेंगे और न्यायपालिका की भावी दिशा पर मार्गदर्शन देंगे।

Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

इस राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनज़र सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेहमानों की अगवानी और आयोजन की सुचारु व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *