Aayudh

Categories

Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर

Bihar Assembly Roof Debris Fall

Bihar Assembly Roof Debris Fall : पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि जब विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भवन के अंदर जा रहे थे, उसी दौरान विधानसभा भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया।

Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट

गनीमत रही कि विधानसभा अध्यक्ष उस टूटे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

हैरानी की बात यह है कि बजट सत्र से पहले ही विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरना भवन की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *