Om Birla on PM Modi Speech : नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना होने की आशंका थी। इसी वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी की शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया था, जिसे पीएम मोदी ने मान लिया।
इस वजह से पीएम का नहीं हुआ संबोधन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देने वाले थे लेकिन इससे पहले विपक्षी महिला सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस वजह से प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं हो सका।
अप्रिय घटना होती तो…
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो घटनाक्रम बुधवार को हुआ, वह संसद के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री सदन में जवाब देने वाले थे, तब कुछ विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच गए थे।
Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत
ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय घटना हो सकती थी। अगर ऐसा होता, तो यह लोकतंत्र की परंपराओं के लिए बेहद गंभीर होता। इसी को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया।
स्पीकर ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि पोस्टर और बैनर लेकर आने से सदन नहीं चल सकता। जिस तरह महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंचीं, वह न तो उचित था और न ही सदन की गरिमा के अनुरूप।
पीएम की स्पीच से पहले सदन में क्या हुआ
बुधवार शाम 5 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों का घेराव कर लिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी भी शामिल थी।
उनके हाथों में बड़े-बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था—“जो सही है, वो करो।” ये सांसद मंगलवार को हुए हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के कारण स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
स्पीकर के कार्यालय में भी हुई बहस
4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में बीजेपी और विपक्षी सांसदों के बीच भी तीखी बहस हुई। सामने आए वीडियो में विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से बहस करती दिखाई दीं।
PM पर हमले की योजना का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की स्पीच के दौरान उन पर हमला करने की योजना बना रही थी। इसी आशंका के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए तैयार भी थे, लेकिन हालात को देखते हुए स्पीच टाल दी गई।
Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग
राहुल गांधी किताब लेकर पहुंचे संसद
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक अनपब्लिश्ड किताब लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आते हैं, तो वे उन्हें यह किताब देंगे।
उन्होंने किताब का एक पन्ना दिखाते हुए दावा किया कि इसमें प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आते, तो वे खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपते, ताकि देश सच्चाई जान सके।