Aayudh

Categories

Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट

Distinguished Service Medal

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची।
  • MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक।
  • बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल।

Distinguished Service Medal :  भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए गौरव की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक और सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश के कुल 269 अफसर और कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि वह इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चयनित किए जा चुके हैं। उनके इस चयन को पुलिस विभाग में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इन अधिकारियों के नाम सूची में शामिल

इसके अलावा भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र और आईजी शियास ए. को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना और मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा का नाम भी सूची में शामिल है।

CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन

उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान

सम्मानित होने वालों में पुलिस मुख्यालय, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में तैनात अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक सुधार, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले ये पदक पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह सम्मान राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *